उत्तर प्रदेश में कायम हो गया है जंगलराज : अखिलेश

अखिलेश ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार के दस महीने के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है।

अखिलेश ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि स्नातक के छात्र दिलीप सरोज की दबंगों द्वारा बेरहमी से कूच-कूच कर पीटने से मौत की घटना इस बात का प्रमाण है कि सरकार की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मृतक छात्र के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

सरकार को दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदेश में कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने का काम भाजपा सरकार का है। मुख्यमंत्री अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को जनता को जवाब देना पड़ेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493