उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट

लखनऊ, 10 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिलों में मंगलवार सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट आने और ठंड बढ़ने के आसार जताए हैं।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिन में मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

राजधानी लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर में 23.2 डिग्री, गोरखपुर में 24.3 डिग्री, झांसी में 22 डिग्री और इलाहाबाद में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493