उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट

लखनऊ, 18 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिलों में बुधवार सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप तेज रहेगी। पिछले 24 घंटों के दौरान हालांकि अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वाचल और बुंदेलखंड के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अभी मौसम का यही रुख बरकरार रहेगा।

मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री, कानपुर में 23 डिग्री, गारेखपुर में 19.5 डिग्री, झांसी में 23 डिग्री और इलाहाबाद में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493