उत्तर प्रदेश में तेज धूप, उमस बढ़ी

लखनऊ, 30 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में गुरुवार सुबह तेज धूप रही, जिससे उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पारा और चढ़ने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के मुताबिक, दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। उमस बढ़ेगी और धूप झुलसाने वाली होगी। दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज किए जाने के आसार हैं। राज्य में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर में 23.2 डिग्री, गोरखपुर में 21.2 डिग्री, इलाहाबाद में 25.5 डिग्री और झांसी में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में 85 फीसदी आद्र्रता रही।

राज्य में बुधवार को वातावरण में 77 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493