उत्तर प्रदेश में तेज धूप, उमस बढ़ी

लखनऊ, 29 सितम्बर(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप रही। उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहने और धूप की तल्खी बढ़ने के आसार जताए हैं।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और धूप झुलसाने वाली होगी। दिन में वातावरण में आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राजधानी के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, गोरखपुर में 23.2 डिग्री, कानपुर में 24.2 डिग्री, इलाहाबाद में 24.2 डिग्री और झांसी में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493