लखनऊ, 20 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में सोमवार सुबह तेज धूप रही। उमस और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पारा बढ़ने के आसार जताए हैं।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप झुलसाएगी। पारा बढ़ने से उमस भी बढ़ेगी। पूर्वाचल के कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में सोमवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर में 22 डिग्री, गोरखपुर में 23.2 डिग्री, इलाहाबाद में 25 डिग्री और झांसी में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath