उत्तर प्रदेश में तेज धूप

लखनऊ, 22 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग को अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप रहेगी। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज किए जाने अनुमान है।

राजधानी लखनऊ में सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

लखनऊ के अलावा बनारस में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री, कानपुर में 13 डिग्री, गोरखपुर में 15 डिग्री, झांसी में 15.3 डिग्री और इलाहाबाद में 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493