लखनऊ, 25 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह तेज धूप रही, जिससे तापमान में उछाल दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज किए जाने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा बनारस में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, कानपुर में 13.7 डिग्री, गोरखपुर में 15 डिग्री, झांसी में 18 डिग्री और इलाहाबाद में 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath