उत्तर प्रदेश में तेज धूप

लखनऊ, 24 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य कई इलाकों में रविवार सुबह तेज धूप है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पारा और चढ़ने की आशंका जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, रविवार को दिन में तेज धूप रहेगी। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने के आसार हैं। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस किया गया। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, इलाहाबाद में 27 डिग्री, गोरखपुर में 26.3 डिग्री, कानपुर में 25 डिग्री और झांसी में 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493