लखनऊ, 4 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से उमस में इजाफा हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के मुताबिक, दिन में धूप निकलने का अनुमान है। कुछ जिलों में सामान्य तो कुछ जिलों में तेज बारिश होने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 21.2 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 23.4 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath