लखनऊ, 28 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ एवं आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह धूप रही, जिससे लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव न आने की बात कही है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप रहेगी, जिससे शीतलहर से राहत मिलेगी। दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज किए जाने की संभावना है।
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा बनारस में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री, कानपुर में 5.6 डिग्री, गोरखपुर में छह डिग्री, इलाहाबाद में सात डिग्री और झांसी में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath