उत्तर प्रदेश में धूप, बूंदाबांदी के आसार

लखनऊ, 31 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व सूबे के आसपास के जिलों में रविवार सुबह तेज धूप निकलने से ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग ने राज्य में कुछ जगहों पर हल्की बदली छाने और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में कुछ जगहों पर हल्के बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम करवट ले सकता है।

राजधानी लखनऊ में रविवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने अनुमान है।

लखनऊ के अलावा कानपुर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री, गोरखपुर में सात डिग्री, झांसी में 6.6 डिग्री, झांसी में आठ डिग्री और इलाहाबाद में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493