उत्तर प्रदेश में धूप, शीतलहर से राहत

लखनऊ, 13 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह धूप निकलने से शीतलहर से राहत मिली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह घना कोहरा रहा। राजधानी में न्यूनमत तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव न आने की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के मुताबिक, दिन में गुनगुनी धूप रहेगी और कोहरे से राहत मिलेगी। तापमान में मामूली गिरावट दर्ज किए जाने की उम्मीद है। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।

गुप्ता के मुताबिक, वायुमंडल में नमी का असर न के बराबर है, इसीलिए इस बार न तो घने कोहरे का असर दिखाई दे रहा है और न तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, कानपुर में छह डिग्री, गोरखपुर में 8.2 डिग्री और इलाहाबाद में नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493