लखनऊ, 17 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह तेज धूप रही। तापमान में उछाल दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप रहेगी। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज किए जाने का अनुमान है। बुंदेलखंड में भी पारा चढ़ने के आसार हैं।
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा बनारस में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, कानपुर में 15.9 डिग्री, गोरखपुर में 16 डिग्री, झांसी में 16.7 डिग्री और इलाहाबाद में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath