लखनऊ,12 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार के बाद राजधानी में बारिश होने की संभावना है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के मुताबिक, दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे और दिन में तापमान और उमस से राहत मिलेगी।
अगले दो दिनों तक हल्की बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान जताया गया है।
लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 23़1 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 24़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath