उत्तर प्रदेश में बादलों की लुका-छिपी, बारिश के आसार

लखनऊ , 16 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत आस-पास के अन्य इलाकों में सुबह से बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार क्षेत्र में आज बारिश हो सकती है।

शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी-मध्य प्रदेश और उससे सटे मध्य-उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भागों में एक निम्न दवाब क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तटीय हिस्सों में मानसून की सक्रियता ज्यादा समय तक बने रहने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हल्की व मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम व तीव्र बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर चमक के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

शुक्रवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 26 डिग्री, बहराइच 25 डिग्री, फैजाबाद व गोरखपुर का 27 डिग्री, झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493