लखनऊ, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार सुबह राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अनेक हिस्सों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को दिन में धूप रहने के साथ कुछ इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाएंगे। अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, कानपुर में 17़ 2 डिग्री, इलाहाबाद में 19 डिग्री और झांसी में 18़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath