उत्तर प्रदेश में बारिश से मौसम सुहावना

लखनऊ, 30 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई इलाकों में मंगलवार तड़के से बारिश जारी है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में घने बादल छाए रहेंगे। पूरे राज्य में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान है।

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर में 22.2 डिग्री, गोरखपुर में 24 डिग्री, इलाहाबाद में 25 डिग्री और झांसी में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493