लखनऊ, 21 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सोमवार देर रात से ही रुक-रुक कर बारिश होने से मंगलवार सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। दिन में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान बीच-बीच में बारिश होती रहेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
लखनऊ के अलावा गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर में 23.2 डिग्री, इलाहाबाद में 22 डिग्री, बनारस में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath