उत्तर प्रदेश में भीषण बस दुर्घटना, 22 मरे

लखनऊ, 5 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बरेली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस और ट्रक की टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिसमें 22 लोगों की झुलसकर मौत हो गई।

यह घटना रात लगभग 2.30 बजे हुई, जब दिल्ली से आ रही बस गोंडा जा रही थी और यह तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में आग लग गई। जिला अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है।

घटना के बाद मौके पर दमकल वाहन भी पहुंचे।

पुलिस महानिरीक्षक एस.के.भगत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जोगेंद्र कुमार और अन्य अधिकारी भी राहत एवं बचाव कार्यो पर नजर रखे हुए हैं।

इस घटना के बाद घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिसमें से अधिकतर की हालत गंभीर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493