लखनऊ, 24 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही मौसम पूरी तरह से साफ है और धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट की उम्मीद जताई है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और धूप निकलेगी। सुबह और शाम को तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी। अगले सप्ताह से तापमान में और गिरावट आएगी तथा कोहरे का असर दिखाई देगा।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 20 डिग्री, इलाहाबाद का 20.1 डिग्री और झांसी का 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath