उत्तर प्रदेश में शीतलहर

लखनऊ, 24 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अन्य जिलों में रविवार को भी शीतलहर बकरार है। हालांकि यहां धूप निकली है, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप खिले रहने के कारण लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने के आसार हैं। तेज हवाओं की वजह से गलन बरकरार रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त रविवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री, कानपुर का 5.2 डिग्री, गोरखपुर का छह डिग्री, झांसी का सात डिग्री और इलाहाबाद का 7.3 डिग्री सेल्सिस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493