उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा का गठबंधन टूटना दुखद : राजद

हाजीपुर, 5 जून (आईएएनएस)। बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच गठबंधन टूटने को दुखद बताते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को पहले देश के बारे में सोचना चाहिए।

राजद उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने यहां बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हटाने के लिए सभी भाजपा विरोधी राजनीति दलों को एकसाथ आना चाहिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा का गठबंधन टूटने को दुखद बताते हुए कहा, “सपा और बसपा का अलग होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इन लोगों को पहले देश के विषय में सोचना चाहिए। पहले भी ये दोनों दल राज्य को देखते थे, अब खुद को देख रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि इन दोनों दलों को अपने निर्णय पर फिर से विचार करना चाहिए और कांग्रेस को भी गठबंधन में शामिल करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में इस लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा साथ में चुनाव मैदान में उतरी थीं, परंतु उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली। इसके बाद दोनों दलों की राह अलग हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493