उत्तर प्रदेश में सुबह में तेज धूप

लखनऊ, 1 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह तेज धूप रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज किए जाने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप रहेगी और आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। दिन के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

इसके अलावा बनारस में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, कानपुर में छह डिग्री, गोरखपुर में 6.6 डिग्री, झांसी में आठ डिग्री और इलाहाबाद में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493