उत्तर प्रदेश : सड़क हादसे में बच्ची समेत 5 की मौत (लीड-1)

बुरी तरह से क्षतिग्रस्त वाहन से शवों को बाहर निकालने में पुलिस को दो घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार है।

हादसे में चालक के अलावा अन्य मरने वाले प्रयागराज के जीटीबी नगर इलाके के रहने वाले थे और एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कानपुर जा रहे थे। रास्ते में कुंदनगंज गांव के समीप यह दुर्घटना हो गई।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मृतकों की पहचान विभूति शर्मा (40), उसकी पत्नी कंचन शर्मा (38), उनकी दो साल की बेटी, एक अज्ञात महिला और चालक आलोक सिंह (27) के रूप में हुई है। आलोक सिंह कार चला रहा थे, जो कि सरस्वती नगर नौबस्ता कानपुर के रहने वाले थे।

पुलिस के मुताबिक, विभूति शर्मा की पांच साल के बेटी काव्या को पास के चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।

अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने कहा कि वे ट्रक चालक की तलाश कर रहे हैं, जो घटना स्थल से फरार हो गया है। चालक ने ट्रक को सड़क पर खड़ा कर दिया था, जिसके कारण दुर्घटना हुई।

कोतवाल रवींद्र सिंह ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए लिए भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493