उत्तर प्रदेश : साक्षी मलिक के लिए रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार की घोषणा

लखनऊ, 18 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान साक्षी मलिक को रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मान करेगी।

लखनऊ, 18 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान साक्षी मलिक को रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मान करेगी।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को राजधानी में रक्षाबंधन समारोह में इसका ऐलान करते हुए कहा कि साक्षी ने रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।

अखिलेश ने कहा, “मैं उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से साक्षी को बधाई देता हूं।”

रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के तहत साक्षी को 3.11 लाख रुपये की नकद राशि, रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा दी जाएगी।

साक्षी (23) ने 58 किलोग्राम कुश्ती वर्ग में कांस्य पदक जीता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493