देश के उत्तरी हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, साथ ही कोहरा छाया रहने से विजिबिलिटी कम हो गई है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है.
राजधानी में कड़ाके की ठंड बरकरार है. न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा, जबकि अधिकतम 18 डिग्री तक पहुंच सकता है. सुबह घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी प्रभावित होगी और प्रदूषण स्तर बहुत खराब श्रेणी में बना रहेगा.
राज्य के कई हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है. उत्तर बिहार के जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ेगा. न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.
कश्मीर घाटी में तीव्र ठंड का दौर चल रहा है. गुलमर्ग में पारा माइनस 8 डिग्री के आसपास दर्ज होने की उम्मीद है, जबकि श्रीनगर में माइनस 3 से 4 डिग्री रहेगा. ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी संभव है, लेकिन कुल मिलाकर सूखा मौसम रहेगा.
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बर्फबारी या बारिश हो सकती है. निचले इलाकों जैसे सोलन, सिरमौर और कांगड़ा में घने कोहरे का येलो अलर्ट है. मैदानी हिस्सों में ठंड बढ़ेगी.
त्रिपुरा में जारी भीषण शीतलहर को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया है. 6 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे. मौसम विभाग ने कहा है कि शीतलहर की स्थिति 10 जनवरी तक बनी रहने की संभावना है. राज्य में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है, जो सामान्य से 3 से 4 डिग्री कम है.
dharmpath.com dharmpath