Trains-Flights Delay Today: घने कोहरे के कारण आज जहां छह ट्रेनें देरी से चल रही हैं, वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी की वजह से कई उड़ानें भी लेट हैं. इसकी वजह से यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है. आज सुबह से भी उत्तर भारत में कोहरे की घनी परत देखी जा रही है और दृश्यता की परेशानी के कारण ट्रेनें और फ्लाइट्स के आवागमन पर असर पड़ रहा है. आज उत्तर रेलवे ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि छह ट्रेनें लेट चल रही हैं, वहीं दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक कई फ्लाइट्स की उड़ान रुकी हुई है.
dharmpath.com dharmpath