उत्तर भारत में पांव जमाना चाहती है अमेरिकी फिटनेस कंपनी

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी फिटनेस कंपनी एनीटाइम फिटनेस की योजना 2016 के अंत तक उत्तर भारत में 10 जिम खोलने की है।

कंपनी ने 2012 में राजधानी दिल्ली में पहला जिम खोलकर भारत में अपना व्यवसाय शुरू किया था और वर्तमान में पूरे भारत में एनीटाइम फिटनेस के 15 जिम हैं।

अब यह फिटनेस ब्रांड दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में जिम शाखाओं का विस्तार करने की योजना बना रहा है।

एनीटाइम फिटनेस इंडिया के प्रबंधक निदेशक विकास जैन ने एक बयान में कहा, “देश में फिटनेस के बढ़ते बाजार को देखते हुए कंपनी उत्तर भारत में व्यवसाय फैलाने और 2016 के अंत तक क्षेत्र में 10 जिम खोलने की योजना बना रही है। इस काम में 15 करोड़ रुपये तक की लागत आएगी।”

उन्होंने कहा, “भारत फिटनेस का बढ़ता हुआ बाजार है और यहां लोग फिटनेस और स्वास्थ्य को लेकर जागरूक तथा सतर्क हैं।”

दिल्ली और मुंबई में एनीटाइम फिटनेस के जिम 24 घंटे खुले रहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493