गोवा में अफवाह फैलाने वाला नेपाली नागरिक गिरफ्तार

पणजी, 30 जुलाई (आईएएनएस)। गोवा में सात आतंकवादियों की घुसपैठ की झूठी खबर फैलाने वाले एक नेपाली नागरिक को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। 40 वर्षीय नेपाली नागरिक फोन से पुलिस को झूठी सूचना देते वक्त नशे की हालत में था।

पुलिस अधीक्षक (उत्तर गोवा) उमेश गांवकर ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को नीम बहादुर ने आधी रात को 12 बजे फोन किया।

गांवकर ने बताया, “आरोपी व्यक्ति ने कहा कि सात आतंकवादी गोवा में आतंक फैलाने के मकसद से घुस आए हैं। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। जब ये दोबारा ऑन हुआ तो सुबह हो रही थी, हमने स्थान का पता लगाया और दक्षिण गोवा के कोटालिम गांव से गिरफ्तार किया।”

अधिकारी ने बताया कि बहादुर के मुताबिक, वह फोन करने के दौरान नशे की हालत में था।

गांवकर ने कहा, “हम अभी भी पूछताछ कर रहे हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493