नेपाल में भूस्खलन, 26 की मौत (लीड-1)

काठमांडू, 30 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिमी नेपाल में आए भूस्खलन से 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं।

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि कास्की जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद भूस्खलन के कारण 20 लोगों की मौत हो गई और 36 लापता हैं।

म्यागदी जिले में भूस्खलन से छह लोगों की मौत हो गई है।

एक बयान के मुताबिक, नेपाली सेना के जवानों को राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले में 27 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

स्थानीय राजमार्ग बंद हो गया और पुल ढह गए हैं, जिससे राहत एवं बचाव टीम को कुछ जिलों में पहुंचने में दिक्कत हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493