उत्तर भारत में बढ़ी शीतलहर-छाया घना कोहरा

IMD Alert: सुबह-सुबह पूरा उत्तर भारत घने कोहरे में लिपटा नजर आ रहा है, वहीं ठंड भी अब बढ़ गई है. कोहरे का असर हवाई सेवा-ट्रेन और बस सेवा पर भी पड़ा है. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने बुधवार को जानकारी दी कि चंडीगढ़, वाराणसी और लखनऊ में खराब मौसम के कारण उड़ानों को डायवर्ट किया जा रहा है और वे वापस दिल्ली लौट रहे हैं. DIAL ने यह भी बताया कि वैसे दिल्ली हवाई अड्डे पर दृश्यता सामान्य है और उड़ान संचालन सुचारू है.

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने एक बयान में कहा, “चंडीगढ़, वाराणसी और लखनऊ में खराब मौसम के कारण, उड़ानें वापस दिल्ली (03 उड़ानें) के लिए वापस/डायवर्ट की जाती हैं. दिल्ली हवाई अड्डे की दृश्यता सामान्य है, उड़ान संचालन सुचारू है.”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493