उत्थान समिति ने शुरू किया कलाम अवार्ड

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। ‘स्वच्छ, हरित, स्वस्थ और शिक्षित भारत’ के नारे के साथ समाजसेवा में लगी उत्थान समिति ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम अवार्ड की शुरुआत की है। यह अवार्ड भिन्न क्षेत्र में योगदान और प्रतिष्ठित उपलब्धि पाए लोगों को दिया गया है।

नई दिल्ली स्थित मावलंकार हॉल में रविवार की शाम आयोजित एक समारोह में उस्ताद अमजद अली खान, बिंदेश्वर पाठक, शोवना नारायण, मालिनी अवस्थी, राम सुतार, संग्राम सिंह, भारतीय ज्ञानपीठ ट्रस्ट के अखिलेश जैन एवं सुनील सेठी को सम्मानित किया गया।

समारोह में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और डॉ. कलाम के भतीजे ए.पी.जे.एम.जे. शेख सलीम भी मौजूद थे।

सम्मानित विभूतियों को एक मेडल, एक शील्ड, डॉ. कलाम का एक मूर्तिचिह्न् और अंगवस्त्रम प्रदान किया गया।

इस शाम देश के अलग-अलग राज्यों के लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी के रंगारंग प्रस्तुत से शाम का समापन हुआ।

संस्था के चेयरमैन सत्येंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रयास से हम अपने मिशन ‘स्वच्छ, हरित, स्वस्थ और शिक्षित भारत’ की ओर और प्रतिबद्ध व अग्रसर हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493