उथप्पा को भरोसा, एक बार फिर वापसी करेंगे नरेन

कोलकाता, 1 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ने भरोसा जताया है कि संदिग्ध एक्शन के कारण विवादों में आए कैरेबियाई स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन एक बार फिर मजबूती से वापसी करने में कामयाब होंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नरेन की ऑफ स्पिन गेंदबाजी पर प्रतिबंध लगाया है। इस प्रतिबंध के कारण नरेन बीसीसीआई द्वारा संचालित किसी भी टूर्नामेंट में ऑफ स्पिन गेंदें नहीं डाल सकेंगे। इसमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भी शामिल है।

उथप्पा ने गुरुवार को इडेन गार्डन्स स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स पर मिली जीत के बाद कहा, “वह ऐसे गेंदबाज है जिनकी टीम को बेहद जरूरत है। हम उनके कौशल और टीम में उनके योगदान का सम्मान करते हैं। हमें पूरा भरोसा है कि वह एक बार वापसी करने में कामयाब होंगे।”

उथप्पा के अनुसार, “नरेन बहुत मेहनती और बहुत शांत रहते हैं। वह निश्चित रूप से वापसी करेंगे।”

गौरतलब है कि इससे पूर्व पिछले साल चैम्पियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट के दौरान भी उन्हें गेंदबाजी से प्रतिबंधित किया गया था। बाद में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और बीसीसीआई ने उनके एक्शन की जांच के बाद उन्हें इस प्रतिबंध से मुक्त किया।

अपने एक्शन में कुछ बदलाव के साथ नरेन आईपीएल के जारी संस्करण में अब तक उतने प्रभावी नजर नहीं आए हैं और पांच मैेचों में केवल दो विकेट हासिल कर सके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493