नेपाल भूकंप : 8 मंजिली मीनार के मलबे से बच निकले 2 युवा

गौरव शर्मा

गौरव शर्मा

काठमांडू, 1 मई (आईएएनएस)। नेपाल में विनाशकारी भूकंप में धरहरा स्थित ऐतिहासिक भीमसेन टावर के ढहने की घटना में दो युवा बच निकले। वे खुद को अच्छी नसीब वाले मानते हैं।

रमीला श्रेष्ठ (19) और उनके मित्र संजीव श्रेष्ठ 25 अप्रैल को भूकंप के दौरान टावर के ढह जाने की घटना में बच निकले हैं। नेपाल में मृतकों की सख्या 6,000 का आंकड़ा पार कर चुका है।

रमीला को सिर और चेहरे में चोट आई है और उन्होंने आईएएनएस को शुक्रवार को बताया, “भीमसेन टॉवर ढह गया है। उस वक्त लोग चिल्लाते और दौड़ते देखे-सुने जा सकते थे, लेकिन हम मलबे के कारण नहीं भाग पाए।”

जब टॉवर भूकंप से हिलना शुरू हुआ, दोनों टॉवर की आठवीं मंजिल पर थे। दोनों गिरे, मगर जान बच गई। वहीं अन्य 150 लोगों की मौत हो गई।

रामीला और संजीव दोनों का यहां के नेशनल ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।

संजीव का दायां हाथ टूट गया है और उन्होंने बताया कि वह घटना के बारे में कुछ नहीं कहना चाहते। उन्होंने बताया कि मीडियाकर्मी लगातार उन्हें खबरों के लिए ढूंढ रहे हैं।

रमील की रिश्तेदार सुशीला श्रेष्ठ ने बताया, “मैं बहुत खुश हूं कि वह सुरक्षित है।”

सुशीला दोनों का ख्याल रख रही हैं।

50.5 मीटर ऊंचा ऐतिहासिक टॉवर इसके आधार से टूट कर गिर गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493