उदित नारायण पद्म भूषण से सम्मानित

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। मशहूर गायक उदित नारायण को संगीत की दुनिया में उनके अनुपम योगदान के लिए मंगलवार को पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।

उदित तीन दशकों से अधिक समय से संगीत जगत का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने पुरस्कार समारोह में काले रंग का सूट पहना हुआ था।

पुरस्कार ग्रहण करने के बाद गायक ने राष्ट्रपति के पैर छुए। उदित को ‘परदेसी परदेसी’, ‘ताल से ताल मिला’ और ‘पहला नशा’ जैसे गीतों के लिए विशेष रूप से याद किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493