मेड्रिड, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर करीम बेंजेमा अपने पेशेवर क्लब रियल मेड्रिड के लिए वूल्फ्सबर्ग के खिलाफ चैम्पियंस लीग मुकाबले में खेलेंगे।
क्लब ने कहा है कि बेंजेमा क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण के मुकाबले में स्ट्राटर की भूमिका अदा करेंगे।
क्लब के कोच जिनेदिन जिदान ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। जिदान ने यह भी कहा कि बेंजेमा अब चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
पहले चरण के क्वार्टर फाइनल मैच में रियल को 0-2 से हार मिली थी। अब देखने वाली बात य है कि बेंजेमा की वापसी से मजबूत हुआ यह क्लब अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर पाता है या नहीं।
dharmpath.com dharmpath