चेन्नई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन बेटी श्रुति हासन के साथ अपनी आगामी तमिल फिल्म की शूटिंग इस महीने के आखिर में शुरू करेंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।
कमल ने मंगलवार को ट्विटर पर अभिनेता आर. माधवन के साथ एक बातचीत में खुलासा किया कि वह 29 अप्रैल से बेटी श्रुति के साथ अगली फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं।
उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, “धन्यवाद माधवन। मैं 29 अप्रैल से बेटी के साथ अपनी फिल्म पर काम शुरू कर रहा हूं। क्या आप चेन्नई आ सकते हैं?”
राजीव कुमार निर्देशित फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से अमेरिका में होगी।
यह फिल्म हासन के राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनेगी।
संगीत उस्ताद इलैयाराजा इस फिल्म का संगीत देंगे।
dharmpath.com dharmpath