उद्योगनगरी एक्सप्रेस के एसी कोच में चोरी

चोर यात्रियों की नगदी व सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। सामान न देख यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची जीआरपी व आरपीएफ ने मामले की जानकारी ली।

लोकमान्य तिलक से प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन 12173 उद्योगनगरी एक्सप्रेस के एसी कोच क्रमांक बी-2 के बर्थ क्रमांक 14,15,16 पर मुंबई से लखनऊ के लिए मिनी राजपूत पत्नी हितेश राजपूत निवासी मुंबई अपने परिवार के साथ और मुंबई से कानपुर के लिए कोच नंबर बी-3 में बर्थ 50, 51, 52 पर मुंबई निवासी केदारनाथ गुप्ता परिवार सहित यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जब झांसी पहुंची तो अचानक दोनों कोचों में शोर होने लगा। शोर सुनकर इसकी सूचना जीआरपी व आरपीएफ को दी गई। सूचना मिलने पर जीआरपी व आरपीएफ ने ट्रेन के कोच में पहुंचकर जानकारी ली।

बी-2 कोच में यात्रा कर रही महिला यात्री मिनी राजपूत ने पुलिस को बताया कि वह मुंबई में रह रही अपनी मां को घर पहुंचाने के लिए लखनऊ जा रही थी। झांसी स्टेशन आने से पहले उन्हें पता चला कि उनका बैग गायब है। बैग तलाशने के क्रम में जानकारी मिली कि एक युवक टॉर्च से सीटों के नीचे कुछ तलाश रहा था। आशंका है कि उसी व्यक्ति ने उनका बैग चोरी किया है।

मिनी ने पुलिस को बताया कि उनके बैग में 15,000 रुपये नकद, सोने के गहने रखे हुए थे। अभी वह पुलिस को जानकारी दे ही रही थीं, इसी दौरान बी-3 कोच में यात्रा करने वाले केदारनाथ गुप्ता पुलिस के पास आए। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने कानपुर जा रहे थे। चोर उनके दो बैग चोरी कर ले गए।

गुप्ता ने पुलिस को बताया कि एक बैग में सोने का ब्रेसलेट व अन्य सामान रखा हुआ था। दोनों यात्रियों ने चोरी की शिकायत कोच कंडक्टर को लिखित प्रार्थनापत्र देकर की है।

दोनों पीड़ित यात्रियों ने कहा कि उनके सामने 9 नंबर सीट समेत अन्य सीटें खाली थीं। कोच कंडेक्टर ने जनरल टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को वे सीटें दे दी थी। शक है कि 9 नवंबर सीट पर यात्रा करने वाले ने उनका सामान चुराया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493