उधमपुर में बस खाई में गिरी, 9 मरे

जम्मू, 15 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के उधमपुर जिले में शुक्रवार को एक बस खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई।

पुलिस उप महानिरीक्षक सुरिदर गुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि हादसा उधमपुर नगर से करीब 65 किलोमीटर दूर रामनगर में हुआ। हादसा ड्राइवर का बस पर से नियंत्रण छूटने की वजह से हुआ।

घायलों को रामनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस रामनगर से उधमपुर जिले के बसंतगढ़ जा रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493