उपग्रह-रोधी क्षमता से संपन्न हुआ भारत : मोदी (लीड-1)

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत उपग्रह-रोधी क्षमता हासिल करते हुए अमेरिका, रूस और चीन के बाद दुनिया की चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति बन गया है।

मोदी ने टीवी पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, “जटिल अंतरिक्ष कुशलता का उपयोग कर अंतरिक्ष में करीब 300 किलोमीटर दूर एक पूर्व निर्धारित लक्षित उपग्रह को नष्ट करते हुए तीन मिनट में मिशन पूरा हो गया।”

प्रधानमंत्री ने इसे ‘मिशन शक्ति’ बताते हुए कहा कि इसने किसी भी अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं किया है।

उन्होंने कहा, “देश के लिए यह गर्व का क्षण है। हमारे वैज्ञानिकों ने यह संभव कर दिखाया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493