उपभोक्ता फिल्म समारोह नए निर्देशकों के लिए अच्छा मौका

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। काउंसिल फॉर फेयर बिजनेस प्रैक्टिस (सीएफबीपी) नवोदित फिल्म निर्देशकों के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए उपभोक्ता फिल्म समारोह का आयोजन कर रहा है।

यह समारोह सीएफबीपी के 51 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहा है। इस समारोह में लघु अवधि की फिल्मों की प्रतिस्पर्धा, पटकथा लेखन प्रतियोगिता, लघु कहानी लेखन प्रतियोगिता, गली नाटक प्रतिस्पर्धा, पोस्टर प्रतिस्पर्धा और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में पेशेवर, फिल्म निर्देशक, कंपनियां, व्यापार जगत, संगठन, छात्र, व्यक्तिगत, भविष्य के युवा स्टार और गैर सरकारी संगठन भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विज्ञापन गुरु पीयूष पांडे, फिल्म निर्देशक अभिनव देव, अभिनेत्री हनी ईरानी, अभिनेता मकरंद देशपांडे, छायाकार संजय एफ गुप्ता, जी लाइव और जी टैलेंट के सुनील बुच, अभिनेत्री डॉली ठाकुर और न्यायाधीश बी.एन. श्रीकृष्ण शामिल हैं।

इन सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को एक निश्चित नगद राशि, एक ट्रॉफी और एक प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493