भगवान गणेश पर मजाकिया ट्वीट, रामगोपाल वर्मा को समन

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने अपने टिवट्र अकाउंट पर भगवान गणेश का मजाक उड़ाया था। शिकायत मिलने पर एक अदालत ने वर्मा को समन भेजकर जवाब मांगा है।

एक बयान के मुताबिक, अंधेरी स्थित एक अदालत ने सामाजिक कार्यकर्ता और इंडस कम्युनिकेशन्स के प्रबंध निदेशक विवेक शेट्टी की शिकायत पर फिल्म निर्देशक वर्मा को समन जारी किया गया।

शेट्टी ने कहा, “अदालत द्वारा निर्देशक को समन जारी किए जाने से मैं बहुत खुश हूं। मैं इस मामले को तर्कसंगत निष्कर्ष तक ले जाऊंगा और आगे मुझे उम्मीद है कि यह समाज में बड़े स्तर पर शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण होगा।”

रामगोपाल वर्मा ने वर्ष 2014 में भगवान गणेश पर कुछ हास्यप्रद ट्वीट किए थे और इन ट्वीट्स को आपत्तिजनक और गलत इरादे के चलते इनकी निंदा की गई थी।

सानिया मिर्जा पर एक अप्रिय पोस्ट को साझा करने से लेकर अभिनेत्री सनी लियोन तक पर टिप्पणी कर वर्मा टिवट्र पर अपने पोस्टों के चलते परेशानी का सामना करते रहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493