नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। देश की उपभोक्ता महंगाई दर मई 2016 में बढ़कर 5.76 फीसदी हो गई, जो एक महीने 5.47 फीसदी थी। यह जानकारी सोमवार को जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़े से मिली।
उपभोक्ता महंगाई दर मार्च में 4.83 फीसदी, फरवरी में 5.26 फीसदी और जनवरी में 5.69 फीसदी थी।
उपभोक्ता खाद्य महंगाई दर मई में बढ़कर 7.55 फीसदी रही, जो एक महीने पहले 6.4 फीसदी थी।
उपभोक्ता खाद्य महंगाई दर मार्च में 5.21 फीसदी थी।
dharmpath.com dharmpath