उपभोक्ता महंगाई दर 5.61 फीसदी

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। देश की उपभोक्ता महंगाई दर दिसंबर 2015 में बढ़कर 5.61 फीसदी दर्ज की गई, जो नवंबर में 5.41 फीसदी थी।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, दिसंबर में उपभोक्ता महंगाई दर गांवों में 6.32 फीसदी रही, जबकि शहरों में 4.73 फीसदी रही।

इस दौरान पूरे देश के लिए खाद्य महंगाई दर 6.4 फीसदी रही, जो नवंबर में 6.07 फीसदी थी। उपभोक्ता खाद्य महंगाई दर गांवों में 6.41 फीसदी तथा शहरों में 6.31 फीसदी रही।

इस दौरान दलहन की महंगाई दर साल-दर-साल आधार पर 45.92 फीसदी रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493