उपराष्ट्रपति अंसारी की ब्रुनेई यात्रा टली

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की बुधवार को प्रस्तावित ब्रुनेई यात्रा, बाली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के बंद होने के कारण टल गई है। माउंट बारूजरी ज्वालामुखी के भड़कने के कारण हवाईअड्डे को बंद करना पड़ा है।

उपराष्ट्रपति के सचिवालय से जारी एक बयान में कहा गया है, दक्षिणपूर्वी एशिया की अपनी यात्रा के दूसरे और अंतिम चरण में प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह के निमंत्रण पर अंसारी ब्रुनेई के लिए रवाना होने वाले थे। प्रथम चरण में उन्होंने इंडोनेशिया का दौरा किया था।

अंसारी की पहली ब्रुनेई यात्रा जब भी होगी, यह किसी भारतीय उपराष्ट्रपति की वहां की पहली यात्रा होगी। किसी भी भारतीय राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री ने भी अब तक ब्रुनेई की यात्रा नहीं की है।

शाहजादे अल-मुहतादी बिल्लाह उपराष्ट्रपति की मेजबानी करेंगे। उपराष्ट्रपति ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोकियाह के साथ भी मुलाकात करेंगे।

उपराष्ट्रपति वहां एक समारोह में भारतीय समुदाय से भी चर्चा करेंगे। साथ ही वह युनिवर्सिटी ऑफ ब्रुनेई दारुस्सलाम में व्याख्यान भी देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493