उपराष्ट्रपति का मोरक्को, ट्यूनीशिया दौरा 30 मई से

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी 30 मई को अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे का आगाज करेंगे, जिसके तहत वह उत्तर अफ्रीकी देश मोरक्को व ट्यूनीशिया जाएंगे।

अंसारी 30 मई को मोरक्को के प्रधानमंत्री और देश की सरकार के प्रमुख अब्देलिलाह बेंकिराने के निमंत्रण पर राजधानी रबात पहुंचेंगे।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “इस दौरे का निमित्त दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को और मजबूत करना, द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग के प्रोफाइल को आगे बढ़ाना और साझा हितों से संबंधित मुद्दों पर सहयोग व साझेदारी के नये रास्तों का पता लगाना है।”

मोरक्को दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति शाह मोहम्मद शष्टम व प्रधानमंत्री अब्देलिलाह के साथ चर्चा करेंगे।

मोरक्को की संसद के दोनों सदनों के अध्यक्ष और मोरक्को के विदेश मामलों व सहयोग मंत्री अंसारी से मुलाकात करेंगे।

अंसारी और मोरक्को के प्रधानमंत्री राजधानी रबात में संयुक्त रूप से इंडिया-मोरक्को चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का भी लांच करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय समुदाय के सदस्य अंसारी से बातचीत करेंगे।

वहीं, मोरक्को दौरे के दूसरे चरण में अंसारी माराकेश शहर भी जाएंगे, जहां माराकेश के गवर्नर उनकी मेजबानी करेंगे।

अंसारी दो जून को ट्यूनीशिया के प्रधानमंत्री हबीब एसिद के निमंत्रण पर दो दिवसीय दौरे पर ट्यूनीशिया की राजधानी ट्यूनिस पहुंचेंगे।

विदेश मंत्रालय ने एक अन्य बयान में कहा, “भारत के ट्यूनीशिया के साथ बहुत ही सौहार्दपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493