उपराष्ट्रपति ने अल्तमस कबीर के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश अल्तमस कबीर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अंसारी ने अपने संदेश में कहा कि न्यायमूर्ति कबीर को भारत में न्यायिक प्रणाली को मजबूत बनाने में उनके योगदान और विशेष रूप से मानवाधिकारों और निर्वाचन कानूनों पर उनके बौद्धिक निर्णयों के लिए याद किया जाएगा।

उपराष्ट्रपति ने संदेश में कहा, “भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश अल्तमस कबीर के निधन के बारे में जानकर मुझे काफी दुख हुआ। न्यायमूर्ति कबीर को भारत में न्यायिक प्रणाली को मजबूत बनाने में उनके योगदान और विशेष रूप से मानवाधिकारों और निर्वाचन कानूनों पर उनके बौद्धिक निर्णयों के लिए याद किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “शोक की इस घड़ी में मैं परिवार के शोकसंतप्त सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493