उपराष्ट्रपति ने आंध्र रेल हादसे पर दुख जताया

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने आंध्र प्रदेश में शनिवार देर रात हुए रेल हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि वह हादसे की सूचना मिलने के बाद सदमे में हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, “मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें इस बड़ी क्षति को सहने का सामथ्र्य दें।”

दुर्घटना आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में हुई, जिसमें 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493