उपराष्ट्रपति ने ग्रैंड मस्जिद हादसे पर दुख जताया

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने सऊदी अरब में ग्रैंड मस्जिद परिसर में क्रेन गिरने से हुए हादसे पर दुख जताया, जिसमें 107 लोगों की मौत हो गई, जबकि 238 घायल हो गए।

उपराष्ट्रपति ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, “सऊदी अरब के मक्का में ग्रैंड मस्जिद हादसे के बारे में जानकर काफी दुखी हूं, जिसमें कई हज तीर्थयात्रियों की जान गई और कई अन्य घायल हुए।”

उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य चल रहे हैं और घायलों तथा हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों की हर संभव सहायता के लिए प्रयास किए जाएंगे।

अंसारी ने कहा, “मैं देश के लोगों के साथ मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।”

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि इस हादसे में मरने वाले 107 लोगों में से दो भारतीय हैं। हादसे में 15 भारतीय घायल हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493